कहा, नियुक्ति पाने वाले सभी शिक्षकों पर भविष्य के कर्णधारों को तैयार करने की बड़ी जिम्मेदारी
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को 129 सहायक अध्यापकों (एलटी) को नियुक्तिपत्र प्रदान किए। इस मौके पर धामी ने कहा, नियुक्ति पाने वाले सभी शिक्षकों पर भविष्य के कर्णधारों को तैयार करने की बड़ी जिम्मेदारी है।
राजधानी के ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के द्वितीय चरण में 129 सहायक अध्यापकों को नियुक्तिपत्र प्रदान किए गए। गौरतलब हो कि सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया के प्रथम चरण में 880 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति प्रदान की गई थी।

इस अवसर पर सीएम ने घोषणा की कि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में एक मंच व प्लेटफार्म बनाया जाएगा। कहा, सभी अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ऊर्जा एवं नवाचार संग कार्य करें। कहा, जन सेवा करने का जो मौका मिला है, उसको पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा संग निर्वहन करें। कहा, भारत ने आजादी के अमृतकाल में प्रवेश कर लिया है।
कहा, नए भारत के निर्माण में युवा पीढ़ी की अहम भूमिका होगी। नौनिहालों के भविष्य के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सशक्त, समृद्ध एवं शक्तिशाली के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत को अलग पहचान मिली है।
कहा कि कोरोना काल में भारत ने अनेक देशों को कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध कराई। भारत को जी-20 की अध्यक्षता करने का अवसर मिला। कहा, देश के कई हिस्सों में जी-20 की बैठकें आयोजित की गई। प्रदेश में जी-20 की तीन बैठकें की गई। बैठकों से उत्तराखंड को भी वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है।

कहा, राज्य में आर्थिकी को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कहा, दिसंबर में राज्य में इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जा रहा है। राज्य में युवाओं को रोजगार के पूरे अवसर मिले, इसके लिए रोजगार एवं स्वरोजगार की दिशा में तेजी से कार्य हो रहे हैं।
कहा, राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। इस कानून के लागू होने के बाद से अभी तक साढ़े पांच लाख से अधिक अभ्यर्थी प्रतियोगी परिक्षाओं में भाग ले चुके हैं। उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, सहायक अध्यापकों की नियुक्ति होने से कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरी होगी।
उन्होंने कहा, शुरुआती सालों में दुर्गम क्षेत्रों में सेवा जरूर करें। कहा, सहायक अध्यापकों का अभी मंडल कैडर है, इसे स्टेट कैडर बनाने पर विचार किया जा रहा है। कहा, स्कूलों में जो गेस्ट फैकल्टी कार्य कर रहे हैं, उनकी जायज मांगे पूरी होंगी। कहा, उच्च शिक्षा में बैकलॉग के लगभग शत प्रतिशत पद भर गए हैं।
माध्यमिक शिक्षा में भी 80 प्रतिशत बैकलॉग के पद भरे गए हैं। इस मौके पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन, अपर सचिव रंजना राजगुरू, महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल आदि थे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश