May 5, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

सेगड़ी नाले में चट्टान टूटकर गिरी, पानी का प्रवाह सीमित

Spread the love

झील बनने की संभावना को लेकर स्थानीय लोगों ने की प्रशासन से जांच की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

देहरादून। चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र के नीती घाटी में सेगड़ी नाले के ऊपरी भाग में पहाड़ से भारी चट्टान टूटकर गिर गई, जिससे मलबा नाले में समा गया और नाले के पानी का जलस्तर कम हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, 25 अक्तूबर की रात तमक के पास सेगड़ी नाले में भारी भरकम चट्टान टूटकर गिर गई। इस दौरान भारी मात्रा में चट्टान के साथ मलबा भी नाले में आ गया है, जिससे पानी का जलस्तर कम हो गया है। लोगों ने झील बनने के अंदेशे को लेकर स्थानीय प्रशासन से जांच कराने की मांग की है।

इस बाबत ग्राम प्रधान ने कहा, चीन सीमा को जोड़ने वाला जोशीमठ-मलारी हाईवे इससे काफी दूर है, लेकिन नाले में झील बनीं तो धौली गंगा के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से जांच कराने के साथ ही वक्त में सुरक्षा के उपाय करने की मांग की है।

बताया, चट्टान टूटने से नाले का पानी का रिसाव भी काफी कम हो गया है। उधर, प्रशासन का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम भेजकर जांच कराई जाएगी और समय रहते स्थानीय लोगों की पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।

Loading

About The Author


Spread the love