मरने वाले युवक पर भी गुंडा एक्ट और शराब तस्करी समेत 10 केस
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। हरिद्वार में सोमवार को रेहड़ी लगाने वाले युवक की रंजिशन गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। उधर, पुलिस ने हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को कुछ घंटे बाद हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
नगर कोतवाली में युवक की मां ने तीन युवकों पर हत्या करने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नगर कोतवाली क्षेत्र में हाथी पुल के सोमवार को सुबह पांच बजे कनखल थाना क्षेत्र के कुम्हारगढ़ा निवासी कारण उर्फ कन्नू की गोली मार कर हत्या कर दी गई। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक, हत्या की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। युवक की हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस कप्तान अजय सिंह ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीम बनाई, जिसका फायदा भी पुलिस को कुछ घंटे के अंदर मिला।
इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी हर्षित चड्ढा को हिरासत में ले लिया। एसएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी हर्षित चड्ढा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया, हत्या करने के पीछे का क्या कारण रहा, इसकी पड़ताल की जा रही है। बताया, मृतक करन के खिलाफ भी 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें गुंडा एक्ट और शराब तस्करी आदि के मामले भी हैं।

![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश