सबसे पहले दोपहर को गंगोत्री हाईवे पर डबराणी में पहाड़ी से भारी हिमस्खलन
फिर देर शाम साढ़े पांच बजे झाला और हर्षिल के पास दो जगह भारी हिमस्खलन
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दोपहर डबराणी में पहाड़ी से बड़ा हिमस्खलन हुआ, वहीं झाला और हर्षिल के पास शाम साढ़े पांच बजे के आसपास भी भारी हिमस्खलन हुआ।

उत्तरकाशी पुलिस के मुताबिक, सबसे पहले शुक्रवार को दोपहर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के चलते डबराणी में भारी मात्रा में कच्ची बर्फ संग बोल्डर और मलबा गंगोत्री हाईवे और भागीरथी नदी में गिरा। हालांकि, जिस समय मलबा और भारी मात्रा में कच्ची बर्फ गिरी, उस समय वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही थी, इसलिए बड़ा हादसा बच गया। उधर, हिमस्खलन के बाद जिले के भटवाड़ी में वाहनों को रोककर वापस भेजा गया।

उधर, देर शाम साढ़े पांच बजे भारी बर्फबारी से जिले के झाला के समीप बाकरीउडारा नामे तोक के समीप गंगोत्री हाईवे पर भारी हिमस्खलन होने से हड़कंप मच गया। हालांकि, हिमस्खलन बस्ती से दूर हुआ। इसके अलावा हर्षिल के पास भी हिमस्खलन हुआ। शाम को दो जगह हिमस्खलन होने से हर्षिल घाटी सहित भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा और गंगोत्री का देश और दुनिया से संपर्क कट गया।
उधर, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) भी लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी से पत्थर आने से कोई का काम नहीं कर पा रहा है। वहीं, बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ से आगे बर्फबारी से बाधित होने से एनडीआरएफ और सेना के जवान गोविंदघाट में स्थित हेमकुंड साहिब के गुरुद्वारे में पहुंच गए हैं। बताया जाता है कि शनिवार को हाईवे सुचारू होने के बाद जवान माणा गांव पहुंचेंगे।

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश