May 19, 2025

BebakDuniya

साथ सच का

भाजपा सरकार ने सैनिकों का हमेशा सम्मान किया : बलूनी

Spread the love

सैन्य बहुल गांव सवाड़ में शुरू हुआ अमर शहीद सैनिक मेला, सांसद अनिल बलूनी ने किया उद्घाटन

गढ़वाल सांसद बलूनी ने सवाड़ में सैनिक म्यूजियम के लिए सांसद निधि से 10 लाख देने की घोषणा की

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। सीमांत क्षेत्र में सुविधाओं को बेहतर करने का सरकार लगातार प्रयास कर रही है। भाजपा सरकार ने सैनिकों का हमेशा सम्मान किया है। राज्य सरकार भी शहीद सैनिक के एक परिजन को सरकारी सेवा में नौकरी दे रही है।

उपरोक्त बात गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने शनिवार को चमोली जिले में अमर शहीद सैनिक मेले में जनता को संबोधित करते हुए कही। देवाल ब्लाक के दूरस्थ सैनिक बहुल गांव सवाड़ में आयोजित तीन दिवसीय अमर शहीद सैनिक मेले का शुभारंभ करते हुए सांसद ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने सवाड़ स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र एवं श्रद्वासुमन अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया।

उन्होंने सवाड़ गांव में सैनिक म्यूजियम के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। कहा, जल्द ही सवाड़ में केंद्रीय विद्यालय के प्रस्ताव को स्वीकृत कराया जाएगा। मेला समिति एवं क्षेत्रीय जनता ने गढ़वाल सांसद का भव्य स्वागत किया। सांसद ने 18 स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में 14 लाख रुपये से निर्मित स्मारक का अनावरण भी किया। कहा, मैं सैन्य बहुल गांव में आकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने क्षेत्र की समस्या से अवगत कराते हुए कहा, देवाल ब्लाक में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। उन्होंने सांसद से क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं को विकसित करने की मांग की। विधायक ने सवाड़ मेले के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की।

गांव के 22 सैनिकों ने प्रथम विश्व युद्ध में लिया था भाग

सैन्य बहुल गांव सवाड़ से 22 सैनिकों ने प्रथम विश्व युद्ध में भाग लिया था, जबकि 38 सैनिकों ने द्वितीय विश्व युद्ध, 14 ने पेशावर कांड और 17 सैनिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हैं। सवाड़ गांव से 1971 बांग्लादेश युद्ध में 28 सैनिकों, ऑपरेशन ब्लू स्टार में 15 सैनिकों ने भाग लिया था। वर्तमान में गांव के 128 सैनिक भारतीय सेना में सेवारत हैं।

ये रहे मौजूद

थराली विधायक भूपाल टम्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, जिला पंचायत सदस्य आशा धपोला, मेलाध्यक्ष आलम सिंह, संयोजक दयाल सिंह, एसडीएम कमलेश मेहता आदि।

Loading

About The Author


Spread the love