January 31, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

ऋषिकेश की पशुलोक काॅलोनी में घुसा हाथी

Spread the love

मशक्कत के वन कर्मचारियों ने रेस्क्यू कर हाथी को पार्क क्षेत्र में खदेड़ा

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। ऋषिकेश स्थित चीला-बैराज मोटर मार्ग पर बैराज पुल होते हुए एक हाथी रविवार को दोपहर बाद अचानक पशुलोक बैराज काॅलोनी में घुस गया, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान आवाजाही कर रहे लोगों ने हाथी की चहलकदमी का वीडियो बना सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया।

हाथी के बैराज पशुलोक कॉलोनी में घुसने की सूचना लोगों ने वन विभाग को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के गौहरी रेंज और ऋषिकेश रेंज के वनकर्मियों ने मशकत के बाद हाथी को पार्क क्षेत्र की ओर खदेड़ दिया। गौहरी वन रेंज के राजेश जोशी के मुताबिक, दोपहर बाद करीब दो से तीन बजे के बीच टस्कर हाथी बैराज जंगल से बैराज पुल होते हुए पशुलोक काॅलोनी की ओर रुख कर दिया।

बताया, कॉलोनी में हाथी के घुसने की सूचना मिलने के बाद वन कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद हाथी को वीरभद्र मंदिर के समीप गंगा नदी से सीधे गौहरी रेंज के पार्क क्षेत्र मेंं खदेड़ दिया। उधर, हाथी के बैराज काॅलोनी में घुसने से लोगों में दहशत फैल गई। जोशी ने बताया, वनकर्मी पार्क क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान हाथी बैराज से गुजर गया।

Loading

About The Author


Spread the love