बनाई गई वीडियो में अपने ही कई रिश्तेदारों को दोषी ठहराया
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। राजधानी के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक युवक ने पहले वीडियो बनाया, फिर नहर में छलांग लगा दी, जिससे मौत हो गई।
युवक ने वीडियो में अपनी मौत के लिए कई रिश्तेदारों को दोषी ठहराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया, शव को ढकरानी पॉवर हाउस के इंटैक से बरामद कर लिया गया है। अजीत कुमार (24) पुत्र सोहन लाल निवासी ग्राम गुडरिच दो दिन दिन से शराब पी रहा था। शनिवार की शाम जान देने की बात कह घर से निकल गया।
परिजनों ने जब वह देर रात तक नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की। इस बीच आत्महत्या से पूर्व बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिस पर कोतवाली पुलिस हरकत में आई और खोजबीन शुरू की। रात करीब 11 बजे युवक की चप्पल और मोबाइल पुल नंबर दो भीमावाला से बरामद हुआ।
रात को ही एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया गया और शक्ति नहर में सर्च ऑपेशन चलाया गया, लेकिन रात होने पर कुछ पता नहीं चल सका। सुबह होने पर फिर खोजबीन शुरू की गई। इसके बाद युवक का शव पॉवर हाऊस के इंटैक से बरामद हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस का कहना है कि युवक ने वीडियो में कई रिश्तेदारों पर आरोप लगाए हैं और वह शराब पीने का आदी था। वह नाबालिग को भगा लेने जाने के आरोप में पूर्व में जेल जा चुका है। बताया, तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश