सचिव से कहा, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के अफसरों संग बैठक कर डेंगू की रोकथाम को उठाएं कदम
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई जिलों में लगातार डेंगू के बढ़ते डंक से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी परेशान हो उठे हैं। मंगलवार को सीएम ने अपने सचिव को अफसरों संग बैठक कर डेंगू के प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री धामी ने सचिव मुख्यमंत्री और गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय को शीघ्र स्वास्थ्य सचिव एवं नगर निगम के अधिकारियों संग बैठक कर डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए। उन्होंने फॉगिंग की समुचित व्यवस्था करने के भी अफसरों को निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने सभी सरकारी अस्पतालों में डेंगू के मरीजों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं करने के भी निर्देश दिए। साथ ही डेंगू से बचाव के लिए बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाने के भी अफसरों को निर्देश दिए।
इसके अलावा स्वच्छता का विषेष ध्यान रखने को भी कहा। उन्होंने सभी डीएम को जिन क्षेत्रों में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे क्षेत्रों में लगातार सतर्कता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा खून की कमी को दूर करने और किसी भी डेंगू मरीज को खून के लिए भटकना न पड़े इसका भी प्रबंध करने के निर्देश अफसरों को दिए।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश