February 15, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

सीएम ने शिक्षाविद राधाकृष्णन की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। मंगलवार को भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर सीएम आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान से समाज हमेशा प्रेरित होगा। उन्होंने कहा, शिक्षक ही देश के युवाओं को सही मार्गदर्शन देकर राह दिखाते हैं। उन्होंने शिक्षक दिवस की सभी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

Loading

About The Author


Spread the love