सत्र की शुरुआत ही हंगामेदार होने की आशंका, यातायात रूट रहेगा बदला
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का मानसून और बजट सत्र आज से शुरू होगा। बजट सत्र के काफी हंगामेदार होने की भी आशंका है। वहीं, सत्र को देखते हुए राजधानी के यातायात में भी परिवर्तन किया गया है।
विधानसभा-सत्र के दौरान धरना प्रदर्शन आदि के दृष्टिगत यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजधानी में कई स्थलों पर बैरियर पप्वाइंट बनाए गए हैं। ये बैरियर प्रगति विहार, शास्त्रीनगर, बाईपास रोड, डिफेंस कालोनी और विधान सभा तिराहा पर बनाए गए हैं। साथ ही भारी वाहनों को कारगी चौक व डोईवाला से दूधली रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
रिस्पना क्षेत्र में यातायात का अधिक दबाव होने पर भारी वाहनों को लालतप्पड़, हर्रावाला व नयागांव पर रोका जाएगा। दून से हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी और चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कॉलोनी, फव्वारा चौक से पुलिया नंबर छह की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। इसी तरह धर्मपुर चौक से आईएसबीटी की ओर जाने वाला यातायात माता मंदिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से आईएसबीटी की ओर भेजा जाएगा।
उधर, मोहकमपुर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला से रिंग रोड से लाडपुर से सहस्त्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क से मसूरी मार्ग भेजे जाएंगे। मोहकमपुर की ओर से शहर की ओर आने वाले वाहनों को विधानसभा तिराहा, रिस्पना, पुरानी बाई चौकी होते हुए धर्मपुर ईसी रोड की ओर भेजा जाएगा। हर संभावित जुलूस (अनुमति प्राप्त) केवल बन्नू स्कूल से प्रस्थान करेगा एयर इनके वाहन भी बन्नू स्कूल में पार्क किए जाएंगे।
जुलूस के बन्नू-स्कूल से प्रगति विहार बैरियर की ओर प्रस्थान करने पर रिस्पना से शहर की ओर आने वाले वाहनों को हरिद्वार बाईपास से पुरानी बाईपास चौकी की ओर भेजा जाएगा। उधर, यातायात दबाव होने की स्थिति में डोईवाला से दून की ओर आने वाली सिटी बस को कैलाश अस्पताल से यूटर्न लेकर वापस डोईवाला को ओर भेजा जाएगा।
बड़े अफसरों के आदेशानुसार अन्य मार्गों से भी यातायात को डायवर्ट किया जाएगा और डायवर्ट यातायात को भी सामान्य किया जा सकता है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश