प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की मतदान की अपील
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। बागेश्वर उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार को होगा, जिसमें 1,18,264 मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे।
उपरोक्त जानकारी सोमवार को मीडिया से साझा करते हुए प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ वी षणमुगम ने बताया, उप चुनाव में 60,076 पुरुष मतदाता और 58,188 महिला मतदाता हैं, जो अपने मत डालेंगे। बताया, नौकरीपेशा मतदाताओं की संख्या 2,207, इनमें महिला मतदाता 57, जबकि पुरुष मतदाता 2150 हैं।
बताया, उपचुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए कुल 188 मतदेय स्थल भी बनाए गए हैं। इसके अलावा 172 मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। साथ ही 15 वालनारेवल पोलिंग स्टेशन भी हैं और मतदान के लिए 15 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं।
बताया, बागेश्वर उपचुनाव में आचार संहिता उल्लंघन के कुल दो मामले आए और दोनों में ही एफआईआर दर्ज की गई है। बताया, उपचुनाव में 1,83,850 की धनराशि जब्त की गई है। वहीं, 3350 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत 18 लाख 96 हजार रुपये है।
गौरतलब हो कि उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास, कांग्रेस के बसंत कुमार, समाजवादी पार्टी के भगवती प्रसाद, उत्तराखंड क्रांति दल के अर्जुन कुमार देव और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के भगवत कोहली चुनाव मैदान में हैं।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश