February 15, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

भारत तिब्बत सहयोग मंच ने मनाया तिब्बत का लोकतंत्र

Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी बोले, तिब्बती लोकतंत्र वहां की निर्वासित सरकार की मजबूती का अहम पड़ाव होगा

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। शनिवार को भारत तिब्बत सहयोग मंच ने तिब्बती लोकतंत्र की स्थापना धूमधाम से मनाया। इस दौरान कई लोगों को सम्मानित करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

इसके पूर्व तिब्बती लोकतंत्र स्थापना कार्यक्रम का शुभारंभ मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर चौधरी ने कहा, तिब्बती लोकतंत्र की स्थापना तिब्बतियों के धर्मगुरु दलाई लामा ने दो सितंबर 1953 को किया था।

बताया, इसके बाद से हर साल तिब्बती लोकतंत्र को बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, भारत सरकार एक लाख से ज्यादा तिब्बती शरणार्थियों के लिए अच्छे से काम कर रही है। निर्वासित जीवन जीने वाले तिब्बतियों की बेहतरी के लिए भी भारत सरकार प्रयासरत है।

उन्होंने कहा, मंच भारत सरकार से तिब्बतियों के धर्मगुरु दलाई लामा को भारत रत्न देने की मांग करता है। उधर, चौधरी की इस मांग पर मौजूद तिब्बती समुदाय के लोगों ने जोरदार तालियां बजाते हुए खुशी का इजहार किया। इस मौके पर तिब्बती समुदाय के लोगों के अलावा कई लोग मौजूद थे।

Loading

About The Author


Spread the love