February 15, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

मरीजों को जिंदगी बचाने के लिए स्वास्थ्य सचिव आगे आए

Spread the love

किया रक्तदान, बोले- डेंगू के चलते ब्लड की मांग लगातार बढ़ रही

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। डेंगू और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद से ब्लड बैंकों में खून की मांग लगातार बढ़ने लगी है। उधर, लोगों को खून देने के लिए सोमवार को स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार आगे आए और स्वैच्छिक रक्तदान कर आगे आए।

उन्होंने लोगों से अपील की कि डेंगू और वायरल बुखार के दौरान जिन मरीजों के प्लेटलेट्स कम हो रहे हैं, उन्हें सबसे ज्यादा ब्लड इश्यू किया जा रहा है। इसके कारण ब्लड की मांग बढ़ रही है। कहा, हर स्वस्थ व्यक्ति को चाहिए कि वह सरकारी ब्लड बैंक में पहुंचकर रक्तदान करे और दूसरों को भी प्रेरित करे।

वहीं, स्वास्थ्य सचिव द्वारा रक्तदान कर संदेश दिया कि रक्तदान कर अन्य लोग भी खून की कमी से जिंदगी की जंग लड़ रहे मरीजों को जिंदगी बचाने के लिए आगे आएं। हम सबको मिलकर इस लड़ाई को लड़ना होगा। कहा, रक्त प्रकृति का एक ऐसा अनुपम उपहार है, जो वैैज्ञानिक तकनीकों से प्रयोगशालाओं में नहीं तैयार किया जा सकता है। ऐसे में रक्तदान करने से ही गंभीर मरीजों के लिए रक्त की कमी को दूर किया जा सकता है।

कहा, डेंगू से गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों को प्लेटलेट चढ़ाने की जरूरत पड़ रही है। बीमारी के दौरान खून में प्लेटलेट की संख्या 20 हजार से कम होने लगे तो खतरा बढ़ जाता है। ज्यादातर अस्पतालों में ब्लड प्लेटलेट की मांग बहुत बढ़ गई है और उपलब्धता बहुत कम है। इसकी आपूर्ति के लिए जरूरी है कि स्वैच्छिक रक्तदान करें, जिससे गंभीर रूप से बीमार लोगों की जान बचाई जा सके।

Loading

About The Author


Spread the love