अस्सी हजार रुपये के विवाद के चलते थोक फल विक्रेता संग की वारदात
बेबाक दुनिया ब्यूरो
हमीरपुर। शनिवार देर शाम सदर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक को ₹80000 के लेनदेन के विवाद में आरोपी ने गला रेत दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
युवक की गंभीर हालत देखकर डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर का दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मा का डेरा निवासी संजू निषाद थोक फल विक्रेता है और उसकी दीक्षित तिराहे के पास दुकान है। पुलिस के मुताबिक, रामेड़ी गांव निवासी करन से उसका करीब 80000 रुपये के लेनदेन का विवाद चल रहा है।
संजू के भाई प्रदीप के मुताबिक, करन रुपये कई बार मांगने के बावजूद लौटा नहीं रहा था। शनिवार की शाम करन बाइक से संजू के पास आया और पैसे लेने के लिए साथ चलने को कहा और अपनी बाइक में बैठाकर चल दिया। इस बीच संजू ने किसी अनहोनी की आशंका पर अपनी लाइव लोकेशन अपने भाई को भेज दी।
संजू के भाई के मुताबिक, सजेती थाना क्षेत्र के जवाहरनाला के पास करन ने बाइक रोकी और संजू से विवाद करने लगा। इस दौरान पास रखे चाकू से संजू का गला रेत दिया और फरार हो गया।उधर, संजू की भेजी गई लोकेशन पर उसका भाई भी मौके पर पहुंच गया।
उसने भाई को खून से लथपथ देखा तो पहले पुलिस को सूचना दी फिर अस्पताल लेकर पहुंचा। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची फिर अस्पताल पहुंचकर घायल और उसके भाई से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, अस्पताल में संजू की हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश