बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। नव्य भारत फाउंडेशन और स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रव्यापी जनजागरूकता अभियान ‘विश्व फिजियोथेरेपी सप्ताह 2023 के प्रथम दिवस पर मेडिकल कैंप नव्य भारत चैरिटेबल फिजियोथेरेपी सेंटर, बालावाला में लगाया गया।
कैंप में डॉक्टरों ने लोगो का उपचार किया गया। कैंप का शुभारंभ युवा लोकगायक सौरव मैठाणी ने किया। इस मौके पर मैठाणी नेbकहा कि फाउंडेशन समाज उत्थान के ऐतिहासिक कार्य कर रही है। डा. अनिरुद्ध उनियाल ने कहा, यह राष्ट्रव्यापी अभियान देवभूमि उत्तराखंड से शुरू होकर देश के कई क्षेत्रों से होते हुए 10 सितंबर को पीजीआई चंडीगढ में समाप्त होगा।
बताया कि उनका संगठन राष्ट्र निर्माण के कार्य के लिए सदैव समर्पित रहेगा। इस मौके पर वरिष्ठ वैद्य डॉ डीडी उनियाल, डॉ सिन्धिया सकलानी रतूडी द्वारा आयुर्वेद का परामर्श किया गया। डा आयुष काला, दंत रोग विशेषज्ञ डाnअनिरुद्ध उनियाल, डा मोहन नौटियाल, डा साक्षी नेगी द्वारा निशुल्क परामर्श किया गया।

![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश