May 4, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

उत्तराखंड विधानसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Spread the love

सदन के तीसरे और अंतिम दिन अनुपूरक बजट समेत 11 विधेयक ध्वनिमत से पारित

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड विस के मानसून सत्र के तीसरे और अंतिम दिन शुक्रवार को सदन में उत्तराखंड विनियोग विधेयक (2023-2024 का अनुपूरक बजट) समेत 11 विधेयक ध्वनिमत से पारित किए गए फिर सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार में अनुपूरक बजट में विभागवार अनुदान मांगों को पारित करते हुए 11,321 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है। इस राशि में से 3,530 करोड़ राजस्व और 7,790 करोड़ पूंजीगत मद में किया गया है। सदन से अनुपूरक बजट की मंजूरी के बाद अब प्रदेश का कुल बजट 88,728 करोड़ रुपये का हो गया है।

वहीं, सरकार ने सदन में पेश किए गए 12 विधेयकों में से 11 विधेयकों को भी सदन की मंजूरी दिलवा दी। विधानसभा सत्र के तीसरे दिन देर रात तक चले सदन में पारित 11 प्रस्ताव में उत्तराखंड सड़क संरचना सुरक्षा संशोधन विधेयक, वीर माधव सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, उत्तराखंड संयुक्त प्रांतीय रक्षक दल अधिनियम संशोधन विधेयक भी शामिल हैं।

इसके अलावा उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम संशोधन विधेयक, उत्तराखंड माल एवं सेवा कर संशोधन विधेयक, उत्तराखंड निवेश और आधारित संरचना विकास एवं विनियमन विधेयक, उत्तराखंड निर्सन विधेयक, उत्तराखंड शहीद आश्रित अनुग्रह अनुदान संशोधन विधेयक, राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश अधिवक्ता कल्याण निधि अधिनियम संशोधन विधेयक और निजी विश्वविद्यालय विधेयक भी सरकार ने ध्वनिमत से पारित करा लिए।

Loading

About The Author


Spread the love