May 7, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

ऑपरेशन अनंतनाग : पांच ठिकाने तबाह, एक शव मिला

Spread the love

ड्रोन और हेलीकॉप्टरों से की जा रही आतंकवादियों की निगहबानी, पांचवें दिन भी अभियान जारी

बेबाक दुनिया डेस्क

नई दिल्ली। दो सैन्य अफसर और एक पुलिस अफसर के बलिदान के बाद सेना का दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के गडूल के जंगल में आतंकवादियों की तलाश का सर्च अभियान पांचवें दिन भी जारी रहा।

इस दौरान आतंकवादियों के पांच ठिकानों को जहां सुरक्षा बलों ने तबाह कर दिया, वहीं, जंगल से एक जला हुआ शव भी बरामद किया है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। उधर, आतंकवादियों की सेना और सुरक्षा बल ड्रोन और हेलीकॉप्टरों से पूरे इलाके में निगहबानी भी कर रहे हैं, साथ ही अपना घेरा भी और सख्त कर दिया है।

सुरक्षा बलों ने अपने ऑपरेशन का दायरा जंगलों के साथ ही पड़ोसी गांव तक बढ़ा दिया है। इसके अलावा आतंकवादियों के चिन्हित स्थान पर गोलाबारी भी लगातार की जा रही है। उधर, आतंकवादी भी लगातार ठिकाना बदल रहे हैं। गौरतलब हो कि घने जंगल में आतंकियों ने गुफाओं में अपना ठिकाना बना रखा है।

पुलिस का मानना है कि दो से तीन आतंकवादी अभी भी वन क्षेत्र में फंसे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा बल पहाड़ी की ओर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया है। अब आतंकियों के कहीं से भाग निकलने की कोई संभावना भी नहीं रह गई है। ज्ञात हो कि आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच चार दिन पहले गडूल के जंगल में हुई मुठभेड़ में एक कर्नल, एक मेजर और एक पुलिस क्षेत्राधिकारी बलिदान हो गए थे। इसके बाद से सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच लगातार पांचवें दिन भी मुठभेड़ जारी है।

Loading

About The Author


Spread the love