सेना की टीम दूसरे और उड़ीसा तीसरे स्थान पर रहा, स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी गोवा में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेंगे
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। टिहरी जिले के टिहरी झील में आयोजित टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप का सिरमौर मध्य प्रदेश बना। उसने कुल 29 पदक हथियाए। सेना की टीम दूसरे और उड़ीसा तीसरे स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता के समापन पर रविवार को कोटी कालोनी में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर भारत सरकार के केंद्रीय सूचना ब्यूरो की टीम ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की ओर से और ओलंपिक संघ के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की टीम ने उम्दा खेल का प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन बना। मध्य प्रदेश ने 14 स्वर्ण पदक, सात रजत और आठ कांस्य पदक कब्जाया, जबकि दूसरे स्थान पर रही सेना की टीम ने नौ स्वर्ण और चार रजत पदक जीता।

तीसरे स्थान पर रहे उड़ीसा ने चार स्वर्ण, चार रजत और सात कांस्य पदक जीता। कयाकिंग और कैनोइंग प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 67 अंक हासिल कर सेना की टीम विजेता रही, जबकि मध्य प्रदेश उप विजेता रहा। वहीं, महिला वर्ग में 98 अंक हासिल कर मध्य प्रदेश विजेता और 62 अंकों के साथ उड़ीसा उप विजेता रहा।
भारतीय कयाकिंग और कैनोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रशांत कुशवाहा ने बताया, हरियाणा की टीम ने दो स्वर्ण, पांच रजत, कर्नाटक ने दो स्वर्ण, एक रजत, केरल ने एक स्वर्ण, पांच रजत, तीन कांस्य, उत्तराखंड एक स्वर्ण और तीन रजत, उत्तर प्रदेश ने एक स्वर्ण, दिल्ली ने दो रजत और दो कांस्य, अंडमान एंड निकोबार ने एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य, चंडीगढ़ ने एक रजत और छत्तीसगढ़ ने एक कांस्य पदक जीता।

![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश