बेबाक दुनिया ब्यूरो
लखनऊ। झारखंड में मुरी एक्सप्रेस ट्रेन में हथियारबंद डकैतों ने स्लीपर कोच में घुस कर यात्रियों को बंधक बना लाखों रुपये का सामान और नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना से पुलिस और रेलवे पुलिस में हड़कंप मच गया।
उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे डाल्टनगंज में ट्रेन जैसे ही रुकी तो खफा यात्रियों ने हंगामा किया। इसके बाद ट्रेन में डकैती की जानकारी लोगों को हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उड़ीसा के संबलपुर से जम्मू जा रही मूवी एक्सप्रेस में झारखंड के लातेहार से बरवाडीह स्टेशन के बीच हथियारबंद डकैतों ने एस 9 कोच में घुसकर जमकर लूटपाट की।
बदमाशों ने चलती ट्रेन के स्लीपर कोच में किसी भी यात्री के विरोध करने पर उसकी पिटाई भी कर दी। इस दौरान बदमाशों ने महिलाओं के जहां जेवर उतरवा लिए, वहीं पुरुषों की भी जेब खाली करवा ली।यात्रियों को आतंकित करने को बदमाशों में गोलीबारी भी की बताया।
इस दौरान बदमाशों ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने की भी कोशिश। आधे घंटे तक लूटपाट और उत्पात मचाने के बाद चेन पुलिंग कर बदमाश भाग गए। जिस जगह पर डकैतों ने घटना को अंजाम दिया, वह नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आता है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश