धामी बोले, विदेश में रहकर भी अपनी संस्कृति, परंपरा से जुड़े रहना सराहनीय
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दुबई पहुंचने पर उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ़ यूएई एवं भारतीय प्रवासियों ने एक समारोह आयोजित कर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर धामी ने कहा, विदेश में रहकर भी अपनी संस्कृति एवं परंपरा से जुड़े रहना सराहनीय है।

धामी ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को उत्तराखंडी टोपी देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा, समस्त प्रवासी उत्तराखंडियों को वर्ष में एक बार प्रदेश जरूर आना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धार्मिक पर्यटन, अध्यात्म, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार के क्षेत्र में किए जा रहे कई कार्यों के बारे में भी मौजूद लोगों को जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा, विदेश में रहकर भी अपनी संस्कृति एवं परंपरा से जुड़े रहना अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने एसोसिएशन ऑफ़ यूएई एवं भारतीय प्रवासियों द्वारा स्वागत के लिए आभार जताया। इस मौके पर उत्तराखंड के प्रवासी नागरिकों द्वारा कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।

![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश