December 14, 2025

BebakDuniya

साथ सच का

पौड़ी को 800 करोड़ की सीएम ने दी सौगात

Spread the love

दिशा ध्याणी ब्वै ब्वारी सम्मेलन में 335 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। शनिवार को पौड़ी जिले में दिशा ध्याणी ब्वै ब्वारी सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कंडोलिया मैदान में 800 करोड़ रुपये की 335 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

इससे पूर्व सीएम ने कन्याओं का पूजन किया और राम दरबार में पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री धामी का हेलिकॉप्टर रांसी मैदान में उतरा। यहां पर लोगों ने उन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रांसी से कंडोलिया मैदान तक धामी ने रोड शो किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर मौजूद लोगों के ऊपर मुख्यमंत्री ने पुष्प वर्षा किया। जनता ने भी मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।

इसके बाद धामी कंडोलिया थीम पार्क पहुंचे और अर्बन हाट का निरीक्षण किया। यहां से धामी न्याय के देवता कंडोलिया ठाकुर के दर्शन और पूजन किया और देवता से प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने राइफलमैन महावीर चक्र विजेता शाहीद जसवंत सिंह की मूर्ति का अनावरण किया। इसके साथ ही देश के प्रथम सीडीएस रहे स्वर्गीय विपिन रावत पार्क का लोकार्पण किया।

उधर, दिशा ध्याणी ब्वै ब्वारी सम्मेलन योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री ने कई योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किया। साथ ही अन्नप्राशन, नामकरण व कन्या पूजन भी किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, विधायक राजकुमार पोरी, महंत दलीप रावत, रेनू बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष सुषमा रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, जिलाध्यक्ष भाजपा कोटद्वार वीरेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।

Loading

About The Author


Spread the love