June 25, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

भगवान शंकर आश्रम ने 18 परिवारों को राशन बांटा

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। मसूरी स्थित आर्यम इंटरनेशनल फ़ाउंडेशन के तत्वावधान में संचालित भगवान शंकर आश्रम में रविवार को मां अन्नपूर्णा भंडारा कार्ड योजना के तहत श्राद्ध की तृतीया को 18 परिवारों को अक्तूबर का मासिक घरेलू राशन बांटा गया।

इस बाबत आश्रम की अधिशासी प्रवक्ता मां यामिनीश्री ने बताया, ट्रस्ट के अध्यक्ष और आश्रम के मुख्य अधिष्ठाता जगद्गुरु प्रोफ़ेसर पुष्पेंद्र कुमार आर्यम महाराज के निर्णय के अनुसार, आश्रम द्वारा समग्र मानवता के कल्याण हेतु यह अभियान गत तीन वर्ष से संचालित है। बताया, आश्रम द्वारा संचालित मुफ़्त भंडारा कार्ड योजना के अंतर्गत रविवार को अक्तूबर माह का राशन 18 परिवारों को बांटा गया।

कहा, श्राद्ध के समय में दान-पुण्य करना और अधिक फलदायक होता है। बताया, आश्रम द्वारा प्रतिमाह अतिनिर्धन परिवारों को वितरित किए जाने वाली राशन सामग्री में सभी वस्तुओं की गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाता है। बताया, इस राशन में 15 किलो गेंहू का आटा, 10 किलो चावल, पांच किलो चीनी, दो किलो काला चना, दो लीटर सरसों का तेल, चायपत्ती, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, पिसी हल्दी प्रत्येक 250 ग्राम, एक किलो नमक आदि प्रदान दिया जाता है।

बताया, अति निर्बल, बीमार और आने में असमर्थ परिवारों को राशन उनके घरों पर भी पहुंचाया जाता है। बताया, त्याग दिए गए वृद्ध व्यक्तियों, निराश्रित विधवाओं, अपंग, बीमार और अत्यंत निर्धन व्यक्तियों के लिए यह भंडारा कार्ड योजना आश्रम की ओर से संचालित है, जिसे शीघ्र ही अन्य कई स्थानों तक विस्तारित किया जाएगा।

इस मौके पर ज्ञानोदय वाटिका प्रमुख अविनाश सिंह अलग, अश्विनी कुमार, मनदीप, प्रीतेश, अजय त्यागी, जितेंद्र कुमार, संतोष शर्मा, मुकेश पटेल, उत्कर्ष सिंह, प्रतिभा आर्य, किशोर यादव, हर्षिता आर्यम आदि का योगदान रहा।

Loading

About The Author


Spread the love