January 16, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

मोदी की गारंटी की गाड़ी घर-घर पहुंचेगी : भूपेंद्र यादव

Spread the love

राजधानी के विकासनगर में पीएम जन मन कार्यक्रम में बोले केंद्रीय मंत्री

कहा, उत्तराखंड का डबल इंजन की सरकार में हो रहा चहुंमुखी विकास

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। डबल इंजन की सरकार में उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास हो रहा है। अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंच रही है। पीएम मोदी की गारंटी की गाड़ी घर-घर तक पहुंचेगी।

उपरोक्त बात केंद्रीय श्रम, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने विकासनगर ब्लॉक कार्यालय में पीएम जन मन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। कहा, प्रदेश में भी डबल इंजन की सरकार सामाजिक न्याय के विषय को जन-जन तक पहुंचा रही है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता से सहज संवाद करते हैं। कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने अंतिम छोर पर बैठे प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण का संकल्प लिया है।

कहा, अति पिछड़े जनजातीय समाज के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है और इस समाज के लिए सामुदायिक साधन जुटाए जा रहे हैं। कहा, यही सच्चे लोकतंत्र और शासन की परिभाषा है। प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, जन मन का महाअभियान अति पिछड़ी जनजाति समुदाय को समर्पित है। केंद्र सरकार अंतिम व्यक्ति के उदय के लिए कार्य कर रही है। विधायक विकासनगर मुन्ना सिंह चौहान ने कहा, केंद्र सरकार ने विकसित भारत का संकल्प लिया है।

कहा, प्रधानमंत्री के जनसेवक के कार्य लोगों के दिलों तक पहुंच रहे हैं। उधर, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने स्टॉलों का अवलोकन कर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का भी वितरण किया। साथ ही लाभार्थियों के साथ फोटो भी खिंचवाई। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन भी सुना।

इस मौके पर विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह ने किया। इस मौके पर सचिव समाज कल्याण बृजेश संत, निदेशक जनजाति कल्याण एसएस टोलिया, जिलाधिकारी सोनिका, सीडीओ झरना कमठान, ब्लॉक प्रमुख सरदार जसविंदर सिंह बिट्ट मौजूद रहे।

Loading

About The Author


Spread the love