वसंत विहार स्थित चाय बागान के पास की घटना, पुरुष पूर्व सैन्य कर्मी, जबकि महिला घरों में बनाती है खाना
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। राजधानी के वसंत विहार इलाके में चाय बागान के पास नाले से संदिग्ध हालात में रविवार सुबह एक महिला और पुरुष का शव अगल बगल पुलिस ने बरामद किया। पुलिस पहले इसे आत्महत्या मान रही थी, लेकिन अब हत्या के रूप में भी पड़ताल कर रही है।
वैसे पुलिस का कहना है कि महिला और पुरुष दोनों एक दूसरे से कतई परिचित नहीं हैं। पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोबाल के मुताबिक, पुरुष अपने घर से सुबह के समय टहलने निकले थे, जबकि महिला एक कोठी में खाना बनाने के लिए घर से निकली थी। मिली जानकारी के अनुसार, वसंत विहार थाना क्षेत्र के अंबीवाला निवासी मदन मोहन धस्माना का बेटा संदीप मोहन धस्माना (41) रोजाना की तरह सुबह साढ़े पांच बजे के आसपास मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे।
पुलिस के मुताबिक, संदीप टहलने के बाद करीब आधे घंटे के दरम्यान घर पहुंच जाते हैं, रविवार को वह जब तीन घंटे बाद तक भी घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ नहीं पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। इस दौरान परिजनों ने संदीप के दिल्ली निवासी एक दोस्त को मोबाइल नंबर देकर लोकेशन की जानकारी ली। दोस्त ने परिजनों को लोकेशन दारु चौक के आसपास की दी। इस लोकेशन पर तलाश शुरू की गई।
कुछ देर बाद पास में ही संदीप की एक चप्पल मिली। इसी दौरान कुछ दूर आगे उनका मोबाइल मिला। थोड़ा और आगे नाले में उनका शव मिला। उनके शव के बगल में एक महिला का शव भी बरामद किया गया। पुलिस ने महिला की शिनाख्त पीतांबरपुर निवासी सुनील की पत्नी हेमलता (28) के रूप की। हेमलता कोठियों में खाना बनाती थी। दोनों के शव एक दूसरे से लिपटे हुए नाली में पड़े थे।
नाली के ऊपर से ही संदीप और हेमलता के डूबे हुए चेहरे साफ नजर आ रहे थे। पुलिस ने भी जहां हत्या की आशंका जताई है, वहीं लोगों ने भी इसी बात को दोहरा रहे हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोबाल का कहना है कि मामला संदेहास्पद है। हत्या भी हो सकती है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश