May 9, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

32 आईएएस अफसरों के तबादले, कई जिलों के डीएम भी बदले

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

लखनऊ। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने शनिवार को नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए 32 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। तबादले की जद में कई जिलों के डीएम, शासन में बैठे सचिव और प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी भी आए हैं।

श्रुति शर्मा डीएम फतेहपुर को यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण का एसीईओ, डीएम बरेली शिवाकांत द्विवेदी को विशेष सचिव एपीसी शाखा, सीडीओ बहराइच कविता मीना को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष, सीडीओ प्रतापगढ़ ईशा प्रिया को अपर आयुक्त एवं पर अपर निबंधक सहकारिता, बिजनौर के संयुक्त मजिस्ट्रेट राम्या आर सीडीओ बहराइच बनाए गए।

संयुक्त मजिस्ट्रेट मथुरा अजय जैन सीडीओ लखनऊ, संयुक्त मजिस्ट्रेट मिर्जापुर नवनीत सेहारा सीडीओ प्रतापगढ़, विशेष सचिव एवं अपर निदेशक भूतत्व खनिकर्म विपिन जैन एसीईओ यमुना प्राधिकरण, दीपा रंजन मिशन निदेशक एनआरएलएम, सीडीओ मेरठ शशांक चौधरी मथुरा के नगर आयुक्त बनाए गए।

इसी तरह संयुक्त मजिस्ट्रेट उन्नाव नूपुर गोयल सीडीओ मेरठ, बलिया सीडीओ प्रवीण वर्मा एसीईओ बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण, संयुक्त मजिस्ट्रेट मेरठ ओजश्वी राज सीडीओ बलिया और अपर आयुक्त गोरखपुर अजयकांत सैनी को अपर आयुक्त अयोध्या मंडल बनाया गया। वहीं, सुल्तानपुर की जिलाधिकारी जसप्रीत कौर को प्रतीक्षारत रखा गया है।

प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास डॉक्टर एमकेएस सुंदरम को बेसिक शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। वहीं, प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण पार्थसारथी सेन शर्मा को वर्तमान जिम्मेदारी के साथ चिकित्सा शिक्षा विभाग और प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा विभाग एम देवराज को वर्तमान पद के साथ व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

बालकृष्ण त्रिपाठी को चित्रकूटधाम मंडल का प्रभारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की निदेशक सी इंदुमती को फतेहपुर डीएम, विशेष सचिव खाद्य एवं रसद विभाग कृतिका ज्योत्सना सुल्तानपुर डीएम, नगर आयुक्त मथुरा-वृंदावन अनुनाया झा महाराजगंज डीएम, महाराजगंज डीएम सत्येंद्र कुमार बाराबंकी डीएम, बाराबंकी डीएम अवनीश कुमार को झांसी डीएम और झांसी डीएम रविंद्र कुमार द्वितीय को बरेली का डीएम बनाया गया है।

निदेशक समाज कल्याण पवन कुमार को प्रभारी सचिव चिकित्सा शिक्षा, सचिव समाज कल्याण समीर वर्मा को समाज कल्याण विभाग का निदेशक भी बनाया गया है। सचिव राजस्व जी श्रीनिवासलू अब सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन, अपर प्रबंध निदेशक एनएचएम हीरालाल अब विशेष सचिव सिंचाई विभाग और पीसी श्रीवास्तव को नियोजन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।

डीएम बरेली शिवाकांत द्विवेदी को विशेष सचिव एपीसी शाखा, फतेहपुर की बालकृष्ण त्रिपाठी को चित्रकूटधाम मंडल का प्रभारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की निदेशक सी इंदुमती को फतेहपुर डीएम, विशेष सचिव खाद्य एवं रसद विभाग कृतिका ज्योत्सना सुल्तानपुर डीएम, नगर आयुक्त मथुरा-वृंदावन अनुनाया झा महाराजगंज डीएम, महाराजगंज डीएम सत्येंद्र कुमार बाराबंकी डीएम, बाराबंकी डीएम अवनीश कुमार को झांसी डीएम और झांसी डीएम रविंद्र कुमार द्वितीय को बरेली का डीएम बनाया गया है।

Loading

About The Author


Spread the love