April 17, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

उत्तराखंड में इसी साल लागू होगी समान नागरिक संहिता

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, देवभूमि का मूल स्वरूप बरकरार रखने के लिए जरूरी

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, देवभूमि का मूल स्वरूप बनाए रखने के लिए प्रदेश में इसी साल समान नागरिक संहिता को लागू कर दिया जाएगा।

कहा, उत्तराखंड में किसी को भी कानून व्यवस्था अपने हाथ में लेने की अनुमति किसी भी हालत में नहीं दी जाएगी। उन्होंने फिर दोहराया कि बिना पहचान और सत्यापन के लोग आकर उत्तराखंड में अवैध रूप से बस गए हैं, इससे हो रहे सामाजिक ताने-बाने के बदलाव को भी देखना जरूरी है।

सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा, उत्तराखंड में अतिक्रमण हटाने के नाम पर किसी भी प्रकार का पक्षपात किसी के भी साथ नहीं किया जा रहा है। कहा, अब तक पूरे प्रदेश में 3000 हेक्टेयर वन भूमि से अवैध अतिक्रमण को हटाया जा चुका है और जो भी निर्माण अतिक्रमण की जद में आए हैं, वह सभी तोड़े जा रहे हैं।

कहा, प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करना मेरी सरकार की प्रतिबद्धता है और यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में भी शामिल है। कहा, प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने के पहले बनाई गई समिति कभी भी ड्राफ्ट प्रदेश सरकार को सौंप सकती है।

एक बार मुख्यमंत्री धामी ने फिर दोहराया कि उत्तराखंड में अवैध अतिक्रमण को हटाने के नाम पर किसी भी प्रकार का पक्षपात सरकार द्वारा नहीं किया जा रहा है। कहा, कोई भी किसी भी समाज, मजहब और पंथ का क्यों न हो, सभी के साथ समान रूप से व्यवहार सरकार द्वारा किया जा रहा है।

Loading

About The Author


Spread the love