खाद की कीमतें नहीं बढ़ाई जाएंगी और किसानों के लिए 22,303 करोड़ रुपये की सब्सिडी भी मंजूर
बेबाक दुनिया डेस्क
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले देशभर के किसानों को बोनांजा ऑफर दिया है। केंद्र सरकार ने खाद पर सब्सिडी जारी रखने का एलान किया है।
बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई बैठक की जानकारी पत्रकारों को देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि, रवी सीजन के लिए 22,303 करोड़ रुपये की उर्वरक सब्सिडी को मंत्रिमंडल ने अपनी जहां मंजूरी दी है, वहीं डीएपी पर 4500 रुपये प्रति टन की अतिरिक्त सब्सिडी भी जारी रहने को मंजूरी प्रदान की गई है।
कहा, इससे किसानों को सस्ती दर पर खाद मिलती रहेगी। कहा, इस फैसले से सरकारी खजाने पर 22,303 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ भी पड़ेगा। ठाकुर ने बताया, बैठक में अक्तूबर 23 से मार्च 2024 तक फास्फेट और पोटाशयुक्त उर्वरकों पर सब्सिडी के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। बताया, सरकार किसानों को वाजिब कीमत पर उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को संकल्पित है।
बताया, सरकार नहीं चाहती कि अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढ़ने का असर किसानों पर भी पड़े, इसलिए सरकार ने डीएपी पर सब्सिडी जारी रखने का फैसला लिया है। बताया, किसानों को डीएपी पुरानी कीमत 1350 रुपये प्रति बोरी पर मिलती रहेगी, वहीं एनपीके उर्वरक 1470 रुपये प्रति बोरी मिलेगी।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश