खानपुर विधायक उमेश शर्मा के साथ हेलिकॉप्टर से पहुंचे बाबा के दरबार
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। मंगलवार को सुबह भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत और खानपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा बदरीनाथ और केदारनाथ के दरबार पर पहुंच कर पूजा अर्चना की।
सुबह राजधानी देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड से खानपुर के विधायक उमेश शर्मा के साथ क्रिकेटर ऋषभ पंत हेलिकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे और मुख्य पुजारी ने उन्हें भगवान बदरी विशाल की पूजा संपन्न कराई। इस दौरान पंत ने करीब 15 मिनट तक बाबा के दरबार में बिताया। मंदिर समिति के लोगों ने ऋषभ को मंदिर का प्रसाद, रुद्राक्ष की माला आदि देकर सम्मानित किया।

यहां पूजा अर्चना करने के बाद ऋषभ पंत विधायक उमेश शर्मा के साथ हेलिकॉप्टर से केदरनाथ बाबा के दरबार में पहुंचे और पूजा अर्चना की। यहां पर भी मंदिर समिति के लोगों ने उन्हें मंदिर का प्रसाद समेत अन्य सामान आदि भी भेंट किया।
गौरतलब हो कि कुछ ही समय पहले एक कार दुर्घटना में ऋषभ घायल हो गए थे। इसके बाद अब तेजी से रिकवर भी हो गए हैं और जल्द ही भारतीय क्रिकेट टीम में उनकी वापसी होने की उम्मीद है। इस बाबत विधायक उमेश शर्मा ने बताया, स्वस्थ होने के बाद यात्रा पर पंत यात्रा पर निकले हैं। बताया, अचानक से बदरीनाथ और केदारनाथ जाने की योजना बनी। बताया, ईश्वर से प्रार्थना है की जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं और भारतीय टीम में वापसी करें।

![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश