May 7, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। बुधवार को सुबह आठ बजे उच्च हिमालय में स्थित चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट विधि विधान से शीतकाल के लिए बंद किए गए।

कपाट बंद होने के बाद भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली भी चमोली जिले के गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर के लिए भी रवाना हो गई। दो दिनों से हुई बर्फबारी के बाद बुधवार को धूप खिली तो चारों ओर बर्फ की सफेद चादर ओढ़े पहाड़ियां ही दिखाई पड़ रही थी।

कपाट बंद होने के पूर्व चमोली जिले के मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने भी मंदिर में पहुंचकर भगवान रुद्रनाथ के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर परिसर में जहां श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी, वहीं कई प्रशासनिक अधिकारी, मंदिर समिति के पदाधिकारी और तीर्थ पुरोहित भी मौजूद थे।

Loading

About The Author


Spread the love