April 17, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

नीरज के सोने ने भारत को 40 साल बाद चमकाया

Spread the love

जेवलिन थ्रो स्टार नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक पर जमाया कब्जा

पाकिस्तान के अरशद नदीम को चांदी और चेक गणराज्य के जैकब को सिल्वर पर संतोष करना पड़ा

बेबाक दुनिया डेस्क

नई दिल्ली। भारत के स्टार जेवलिन थ्रो के बादशाह और टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने रविवार की रात हंगरी के बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए 88.17 मीटर भाला फेंक कर स्वर्ण पर कब्जा जमाया।

प्रतियोगिता के फाइनल में दूसरे स्थान पर रहे पाकिस्तान के अरशद नदीम को सिल्वर पदक मिला, वहीं चेक गणराज्य के जैकब वादलेजवे को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। यह पहली बार है कि जहां नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप में कोई पदक जीता है, वहीं, भारत ने भी एथलेटिक्स में 40 साल बाद कोई पदक जीता है।

टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा इकलौते ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने ओलंपिक के साथ विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पर कब्जा जमाया है। उधर, विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने नीरज चोपड़ा को अंतिम थ्रो तक टक्कर दी, लेकिन नीरज के दूसरे प्रयास में फेंके गए 88.17 मीटर के भाले ने नदीम की उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया।

नदीम का भाला 87.82 मीटर तक ही जा पाया और उसको रजत पदक से संतोष करना पड़ा, जबकि चेक गणराज्य के जैकब वादलेजवे ने 87.67 मीटर दूर तक भाला फेंक कर कांस्य पदक जीता।

नीरज ने दूसरी थ्रो में पक्का किया सोना

नीरज चोपड़ा की पहली थ्रो फाउल रही, इसके बाद नीरज ने दूसरी थ्रो में 88.17 मीटर दूर तक भाला फेंक कर अपना और अपने देश भारत का स्वर्ण पदक पक्का कर लिया था। नीरज का तीसरा प्रयास 86.32, चौथा प्रयास 84.64, पांचवां प्रयास 87.73 और अंतिम प्रयास 83.89 मीटर दूर तक था।

उधर, नीरज चोपड़ा के विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने खुशी जताते हुए कहा, भारत को नीरज चोपड़ा पर गर्व है।

दोनों अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने भी उम्मीद से बहुत बेहतर किया

विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भाला फेंक में नीरज के साथ फाइनल में पहुंचे भारतीय एथलीट किशोर जेना और डीपी मनु ने क्रमश पांचवां और छठवां स्थान प्राप्त किया। जेना ने 84.77 मीटर दूर तक भाला फेंका, जबकि मनु ने 84.14 मीटर दूर तक भाला फेंका, वैसे मनु यहां पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए। मनु 84.35 मीटर दूर तक भाला फेंक चुके हैं।

Loading

About The Author


Spread the love