April 23, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

प्रज्ञान ने खोजा ऑक्सीजन और सल्फर जैसे नौ तत्व

Spread the love

प्रज्ञान ने दुनिया को बताया, चंद्रमा पर मौजूद हैं कई तत्व

बेबाक दुनिया डेस्क

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगलवार को खुलासा किया कि चंद्रयान-3 के रोवर और प्रज्ञान में लगे उपकरणों से चंद्रमा में मौजूद चट्टानों को लेजर से जलाकर किए गए प्रयोग में ऑक्सीजन और सल्फर जैसे नौ तत्वों की मौजूदगी के सबूत मिले हैं।

इसरो के मुताबिक, शुरुआती पड़ताल से सल्फर के साथ आयरन, कैल्शियम, एल्युमिनियम, टाइटेनियम और क्रोमियम की मौजूदगी भी चंद्रमा में मिली है। इसके साथ ऑक्सीजन, मैगनीज और सिलिकॉन की भी मौजूदगी मिली है। इसरो का कहना है कि अभी पड़ताल जारी है।

कहा, हाइड्रोजन की मौजूदगी के लिए विस्तार से विश्लेषण भी किया जा रहा है, जो पानी की मौजूदगी की पुष्टि में मदद करेगा। इसरो के मुताबिक, लिब्स ने चंद्रमा की चट्टान और मिट्टी पर लेजर पल्स छोड़कर पहले अत्यधिक गर्म किया और इससे ही तत्व का प्लाज्मा सामने निकलकर आया।

इसरो के अनुसार, लिब्स उपकरण ने जो काम किया, वह आर्बिटर अभियान में भेजे किसी भी अन्य उपकरण से करना संभव नहीं था।

Loading

About The Author


Spread the love