May 5, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पहुंचे पीएम, भव्य स्वागत

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

नई दिल्ली। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में बुधवार को भाजपा मुख्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया।

जी-20 शिखर सम्मेलन की ऐतिहासिक सफलता के लिए प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए बैठक में एक प्रस्ताव भी पारित किया गया, जिसमें कहा गया कि जी-20 शिखर सम्मेलन भारत के कूटनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में जुड़ गया है।

सम्मेलन के जरिए विश्व में भारत को अब किसी नजरिए से देखा जाता है, यह भी पता चल गया। जी-20 शिखर सम्मेलन समाप्त होने के बाद भाजपा मुख्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के बाद यह प्रस्ताव पारित किया गया।

भाजपा के सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस देशभर में सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने का भी फैसला लिया गया। यह पखवाड़ा महात्मा गांधी के जन्मदिवस दो अक्टूबर तक चलेगा। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के नाम पर मंथन करने के लिए आयोजित बैठक से पहले पीएम मोदी की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने अगवानी की।

Loading

About The Author


Spread the love