April 17, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

मुख्यमंत्री धामी ने 43 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

Spread the love

बोले, सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद भर्ती परीक्षाएं पारदर्शिता से हो रहीं

बेबाक दुनिया डेस्क

देहरादून। सोमवार को मुख्यमंत्री ने सचिवालय में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) में कनिष्ठ सहायक पद पर चयनित 43 अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र बांटे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 17 अभ्यर्थियों को अपने हाथो से नियुक्ति पत्र सौंपे, जबकि शेष को डाक से भेजे गए। इस मौके पर सभी चयनित और नियुक्ति पत्र हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, आप अपने कार्य क्षेत्र में ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ पूरी लगन से कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा, बेहतर कार्यशैली से आप सभी राज्य के विकास में योगदान देंगे, इसका मुझे पूरा विश्वास है। चयनित अफसरों को सलाह दी कि आप सभी बेहतर कार्य के लिए समय प्रबंधन का भी विशेष रूप से ध्यान रखेंगे।

धामी ने कहा, उत्तराखंड में हमारी सरकार ने बहुत ही सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। इस कानून के लागू होने के बाद सभी भर्ती परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई हैं और आगे भी बिना लागलपेट के होती रहेंगी। कहा, प्रतियोगी परीक्षा को नकलविहीन बनाने के बाद अब तक राज्य में करीब पांच लाख से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा दे चुके हैं।

इस मौके पर कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगौली आदि मौजूद थे

Loading

About The Author


Spread the love