May 25, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

राजधानी में युवक की गला रेतकर हत्या

Spread the love

भंडारीबाग में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास मिला शव, रंगाई पुताई का काम करता था युवक

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। रविवार की रात राजधानी के भीड़भाड़ वाले इलाके में निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के पास यूपी के कुशीनगर निवासी एक युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। युवक का शव सोमवार को पुलिस ने बरामद किया।

शहर कोतवाली पुलिस के मुताबिक, शंभू (39) रंगाई पुताई का काम करता था और परिवार के साथ यहीं रहता था। रविवार की शाम पांच बजे वह घर आ गया था। पुलिस के मुताबिक, शाम छह बजे उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया और शंभू फिर बाहर चला गया। पुलिस के मुताबिक, करीब 15 मिनट बाद पत्नी ने जब फोन किया तो एक घंटी गई और इसके बाद फोन बंद हो गया।

पुलिस ने बताया, रात भर शंभू घर नहीं लौटा। सोमवार सुबह कुछ लोगों ने एक शव के रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना दी तो शंभू की पत्नी निर्मला भी वहीं चली गई। उसने देखा कि शव उसके पति का है। उसका गला काटा हुआ था। पास में ही चाकू पड़ा था। गला इतना गहरा कटा था कि आहार नली में रात में खाए चिकन चावल भी चमक रहे थे। शंभू के चार बच्चे हैं, इनमे से एक बेटी साथ में रहती है, जबकि तीन बिहार में रहते हैं।

Loading

About The Author


Spread the love