May 4, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

रेलवे की स्थाई समिति ने मलेथा स्टेशन का किया मुआयना

Spread the love

अध्ययन की रिपोर्ट समिति लोस के पटल पर रखेगी

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। शनिवार को लोकसभा में रेलवे की स्थाई समिति के सभापति और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह की अगुआई में सदस्यों ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के मलेथा स्टेशन का मुआयना कर अफसरों संग बैठक की।

इस दौरान रेल परियोजना से जुड़े अफसरों ने समिति के सदस्यों को कई जानकारियां मुहैया कराई। बैठक के दौरान रेलवे के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर अजीत सिंह ने परियोजना से संबंधित जानकारियां दल को दीं। इसके बाद समिति के सदस्यों ने मलेथा में निर्माणधीन स्टेशन के निर्माण कार्य को देखा।

इस मौके पर समिति के मुखिया राधा मोहन सिंह ने पत्रकारों को बताया, समिति का अध्ययन दल उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर आया है। इस दौरान परियोजना के निर्माण कार्य, प्रगति और भावी लक्ष्य को लेकर समिति अध्ययन कर रही है।

बताया, इस अध्ययन की रिपोर्ट समिति लोकसभा के पटल पर रखेगी। समिति के दल में सांसद मुकेश राजपूत, नरहरी अमीन, अजीत कुमार, रमेश चंद्र कौशिक, केशरी देवी, खीरू मेहतो, चंद्रणी मुर्मु, गोपालजी ठाकुर, प्रशांतो नंदा, अहमद अशफाक करीम, सुमेर सोलंकी आदि शामिल हैं।

इससे पूर्व मलेथा पहुंचे राधामोहन सिंह का उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद तीरथ सिंह रावत ने किया स्वागत। इस मौके पर देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी सोना सजवान, नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्तिनगर कैलाश जाखी समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।

Loading

About The Author


Spread the love