रविवार की घटना, पुलिस से नहीं की गई शिकायत, विधायक बोले- केवल गनर ने धमकाया, मारपीट नहीं की
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। हरिद्वार जिले के रुड़की के पिरान कलियर क्षेत्र में बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी के गनर ने एक युवक को रविवार की रात मामूली बात पर मारपीट कर दी। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है।
उधर, मंगलौर के बसपा विधायक और उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के सदस्य हाजी सरवत करीम अंसारी का कहना है कि कलियर मेला क्षेत्र का निरीक्षण करने के दौरान सील की गई तीन दुकानों को खोलने के बाबत जानकारी कर रहा था, तभी युवक आया और अभद्रता करने लगा। इस पर गनर ने युवक को धमकाया था, मारपीट नहीं की।
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो से पता चल रहा कि विधायक का गनर पिरान कलियर उर्स और मेले के दौरान एक युवक संग मारपीट कर रहा है। वीडियो को लेकर अभी तक पुलिस से शिकायत नहीं की गई है। ज्ञात हो कि दरगाह साबिर पाक का 755वां सालाना उर्स/मेला शुरू हो गया है।
रविवार देर शाम को मंगलौर विधायक व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे और दरगाह प्रबंधक रजिया के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने अतिक्रमण कर लगाई गई अस्थाई दुकानों को हटाना शुरू कर दिया। इस बीच युवक की विधायक से कुछ कहासुनी हो गई। इस पर विधायक ने गनर से युवक को थाने लेकर जाने की बात कही।
इस पर गनर ने युवक के साथ मारपीट कर भगा दिया। वीडियो वायरल होने का बाद चर्चा होने लगी। उधर, पिरान कलियर थानाध्यक्ष जहांगीर अली ने कहा, कोई शिकायत नहीं मिली है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश