May 25, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

विराट ने सचिन के शतकों का, रोहित ने गेल के छक्कों का तोड़ा रिकॉर्ड

Spread the love

बेबाक दुनिया डेस्क

नई दिल्ली। विराट कोहली ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मैच में 117 बनाकर जहां अपने करियर का 50वां शतक लगाया, वहीं सचिन तेंदुलकर के 49 शतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जबकि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी छक्के मारने के क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ अपने नाम किया।

सचिन ने अपने एक दिवसीय क्रिकेट करियर में 49 शतक लगाते हुए विश्व रिकॉर्ड बनाया था, जिसको भारत के ही रन मशीन के नाम से विख्यात विराट कोहली ने तोड़ दिया। उधर, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी सेमीफाइनल में 29 गेंद में 47 रन की आतिशी पारी खेलते हुए चार चौके और चार छक्के लगाते हुए वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के विश्व कप में छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ अपने नाम किया।

सेमीफाइनल में लगाए गए चार छक्कों को मिलाकर रोहित के नाम विश्व कप में सबसे ज्यादा 51 छक्के मारने का रिकॉर्ड हो गया है। इसके पूर्व वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम 49 छक्कों का रिकॉर्ड था। इसके अलावा रोहित शर्मा ने एक और रिकॉर्ड बनाया है।

रोहित के नाम एक विश्व कप में सर्वाधिक छक्के मारने का भी रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के एक विश्व कप में सर्वाधिक 26 छक्के मारने के कीर्तिमान को भी पीछे छोड़ते एक विश्व कप में 28 छक्के मारने का रिकॉर्ड बनाया।

Loading

About The Author


Spread the love