May 7, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

श्रीलंका ने नीदरलैंड की टीम को पांच विकेट से हराया

Spread the love

मैन ऑफ द मैच बने सदीरा समरविक्रमा के 91 रन की बदौलत श्रीलंका को तीन हार के बाद मिली जीत

बेबाक दुनिया ब्यूरो

लखनऊ। आखिरकार इस विश्व कप के तीन मैच हारने के बाद श्रीलंका की टीम को लखनऊ के ईकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में शनिवार को नीदरलैंड के खिलाफ पांच विकेट से जीत हासिल हुई।

टॉस जीतकर पहले खेलते हुए नीदरलैंड की टीम ने 50 ओवर में 263 रनों का स्कोर बनाया। नीदरलैंड के स्कोर का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 48.2 और में पांच विकेट खोकर जीतने में कामयाब रही। उधर, नीदरलैंड के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका के गेंदबाज दिलशान और रजिता ने चार-चार विकेट लिए।

श्रीलंका की ओर से सदीरा समरविक्रमा ने 107 गेंदों की मदद से 91 रनों की पारी खेली। नीदरलैंड के खिलाफ मिली जीत के साथ पूर्व विश्व चैंपियनशिप श्रीलंका ने लखनऊ में जहां हार का सिलसिला तोड़ा वहीं तीन मैच हारने के बाद जीत का भी स्वाद चखा।

नीदरलैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 263 रन बनाए। नीदरलैंड की टीम की शुरुआत काफी खराब रही और उसने 91 रन के स्कोर पर 6 विकेट खो दिए थे।

इसके बाद साइब्रांड ने 70 और लोगन वान बीक के 59 रन की बदौलत नीदरलैंड की टीम मुश्किल दौर से उबरी और 263 रन बनाने में कामयाब रही, लेकिन फिर भी श्रीलंका की टीम को हरा न सकी।

Loading

About The Author


Spread the love