May 25, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

The Union Minister for Defence, Shri Rajnath Singh addressing a webinar on GIS-based applications using Artificial Intelligence for effective land management, in New Delhi on August 04, 2022.

सभी जांबाजों को बधाई, खुशी बयां नहीं कर सकता : राजनाथ

Spread the love

मजदूर भाइयों की सुरक्षित वापसी खुशी का समाचार, मेरी दिली बधाई : राहुल गांधी

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, सिलक्यारा सुरंग हादसे में फंसे सभी श्रमिक बंधुओं के सुरक्षित बाहर निकल आने के समाचार से मुझे अत्यंत आनंद की अनुभूति हुई है।

कहा, अभियान पर पूरे देश की निगाह लगी हुई थी। इसकी सफलता से पूरे देश ने राहत की सांस ली है। यह घड़ी सभी श्रमिक बंधुओं के परिजनों के लिए आनंद की घड़ी है। मैं उनके परिजनों को बधाई देता हूं। कहा, बेहद कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में फंसे इन सभी मज़दूरों को सुरक्षित निकालने में सबसे बड़ा योगदान राहत एवं बचाव कार्य में लगी सभी एजेंसियों जैसे एनडीआरएफ़, एसडीआरएफ़, उत्तराखंड पुलिस और भारतीय सेना का है।

कहा, मैं इन सभी का हृदय से अभिनंदन करता हूं। कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस ऑपरेशन की नियमित जानकारी लेते रहे और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौक़े पर मौजूद रहकर बचाव कार्य की प्रगति पर निगाह बनाए रखी। प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री धामी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और जनरल वीके सिंह की भूमिका और उनकी संवेदनशीलता की भी भरपूर सराहना करता हूं।

उधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूर भाइयों की सुरक्षित वापसी बहुत ही खुशी का समाचार है, उन्हें और उनके परिवार को मेरी दिली बधाई। भारत का निर्माण करने वाले हमारे मजदूर भाइयों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इस मुश्किल अभियान को सफल बनाने वाले सभी जांबाजों को सलाम है।

Loading

About The Author


Spread the love