July 1, 2025

BebakDuniya

साथ सच का

अक्षय तृतीया पर यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को खुलेंगे

Spread the love

यमुना जयंती पर मां के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में तीर्थपुरोहितों ने तय किया समय और तारीख

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड स्थित चारधामों में से एक यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि और समय का निर्धारण बृहस्पतिवार को यमुना जयंती पर मंदिर समिति से जुड़े तीर्थ पुरोहितों ने किया। इसके तहत मां यमुना के मंदिर के कपाट 30 अप्रैल को पूरे विधि विधान से खोल दिए जाएंगे।

मंदिर समिति के मुताबिक, यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन रोहिणी नक्षत्र सिद्ध योग शुभ लग्न पर सुबह 11:55 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। धाम के कपाट खुलने से पूर्व मां यमुना की डोली शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव से 30 अप्रैल को सुबह आठ बजे यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी।

इस बाबत मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल और सचिव सुनील उनियाल ने बताया, 30 अप्रैल को मंदिर के कपाट खुलने से पहले इसी दिन सुबह 8:28 बजे खरसाली गांव से मां यमुना की डोली यमुनोत्री धाम के लिए स्थानीय वाद्य यंत्रों संग रवाना होगी। बताया, मां को शीतकालीन प्रवास से विदा करने के लिए उनके भाई शनिदेव महाराज की डोली भी यमुनोत्री धाम जाएगी।

ये रहे मौजूद

मंदिर समिति के सचिव सुनील उनियाल गौरव उनियाल, संजीव उनियाल प्रदीप उनियाल, कुलदीप, पुजारी पंकज उनियाल और शेखर उनियाल आदि।

Loading

About The Author


Spread the love