May 18, 2025

BebakDuniya

साथ सच का

कैबिनेट मंत्री ने लोगों को मतदान के लिए किया प्रेरित

Spread the love

परिवार के साथ राजधानी स्थित वार्ड 11 में निकाय चुनाव में मतदान किया

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बृहस्पतिवार को निकाय चुनाव के मतदान के दिन देहरादून नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 11 के बूथ संख्या 77 में पहुंचकर पत्नी निर्मला जोशी और बेटी नेहा जोशी संग मताधिकार का प्रयोग कर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान गणेश जोशी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक का मतदान करना अत्यंत आवश्यक है। कहा, मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है। एक जागरूक मतदाता ही अपने राज्य और देश के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकता है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और पहली बार मतदान करने वालों से बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेने की अपील की।

कहा, पीएम और राष्ट्रपति और एक आम नागरिक के वोट की ताकत एक बराबर है। कहा, माहौल भाजपामय है। सीएम पुष्कर सिंह धामी की निकाय चुनावों में प्रदेशभर में ताबड़तोड़ जनसभाओं ने माहौल को भाजपा के पक्ष में मोड़ दिया है। कहा, अधिकांश नगर निगमों और नगर पालिकाओं के चुनाव में भाजपा की की जीत निश्चित है। जोशी ने मतदान केंद्र पर अन्य लोगों से बातचीत की और सभी को अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

Loading

About The Author


Spread the love