38वें राष्ट्रीय खेल : 48 किलोग्राम महिला वर्ग में यूपी की अस्मिता डे ने जीता सोना
उत्तराखंड की अंकिता ध्यानी ने तीन हजार मीटर स्टीपल चेज में जीता गोल्ड मेडल
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेलों में सोमवार को हुए जूडो के मुकाबलों में मेजबान उत्तराखंड ने लड़कों के 60 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया, वहीं 48 किलोग्राम महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश की अस्मिता डे ने स्वर्ण पदक जीता।
उधर, तीन हजार मीटर स्टीपल चेज में उत्तराखंड की अंकिता ध्यानी ने गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाला। जूडो की महिलाओं के 48 किलो भार वर्ग में उत्तर प्रदेश की अस्मिता डे ने शानदार तकनीक संग स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि महाराष्ट्र की आकांक्षा शिंदे ने रजत और उत्तर प्रदेश की अंतिम यादव और पंजाब की पल्लवी को कांस्य पदक मिला।
वहीं, लड़कों के 60 किलो में उत्तराखंड के सिद्धार्थ रावत ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि हरियाणा के लक्की ने रजत और हरियाणा के अजय और यूपी के मनी शर्मा को कांस्य पदक मिला। लड़कों के 66 किलो में गुजरात के रोहित ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि हरियाणा के गर्वित ने रजत पदक हासिल किया, वहीं उत्तराखंड के आयुष मावरी और दिल्ली के अभिजीत मलिक ने कांस्य हासिल किया।


महिलाओं के 52 किलो वर्ग में महाराष्ट्र की श्रद्धा चोपड़ा ने स्वर्ण, गुजरात की महेरुके मकवाना ने रजत पदक और छत्तीसगढ़ की मेहक सिंह व मणिपुर की मतुलेइबी ने कांस्य जीता। लड़कों के 73 किलो के मुकाबले में सर्विसेज के अरुण कुमार ने स्वर्ण, उत्तराखंड के प्रदीप रावत ने रजत, जबकि अरुणाचल प्रदेश के कामडोन बाई और गुजरात के विपुल चौधरी ने कांस्य पदक जीता।

महिलाओं के 57 किलो भार वर्ग में हरियाणा की अंकिता ने स्वर्ण, गुजरात की शाहिन दरजादा ने रजत, जबकि मणिपुर की अनीता चानू और कर्नाटक की समता राणे ने कांस्य पदक जीता। जूडो मुकाबले जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं, खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी शानदार होता जा रहा है।
More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश