चकराता के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, केदारनाथ, बदरीनाथ और गंगोत्री धाम में भी गिरी बर्फ
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। शनिवार को सुबह गढ़वाल मंडल में मौसम ने फिर करवट बदली, जिससे ठंड में इजाफा हो गया। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जहां बारिश के साथ बर्फबारी हुई, वहीं ठंड में फिर इजाफा होने से लोग घरों में दुबके रहे।

देहरादून जिले के चकराता में बारिश के साथ बर्फबारी हुई, जिससे ठंड बढ़ गई। चकराता के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी हल्की बर्फबारी हुई। वहीं, मसूरी में भी मौसम ने करवट बदली और सुबह घने काले छाए बादलों ने बारिश की, जिससे लोग अपने अपने घरों में दुबक गए। राजधानी में भी सुबह बारिश हुई। उधर, बदले मौसम के चलते यमुनोत्री धाम में बारिश के साथ बर्फबारी हुई, जिससे ठंड बढ़ गई।


यमुनोत्री धाम मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल के मुताबिक, यमुनोत्री धाम में बारिश और बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है। बताया, यहां दो घंटे तक बारिश और बर्फबारी हुई। उधर, चमोली जिले में भी बारिश हुई, जिसके चलते औली में भी जमकर बर्फबारी हुई। कर्णप्रयाग में भी दोपहर एक बजे से शुरू हुई बारिश काफी देर तक होती रही, जिससे ठंड में इजाफा हो गया।
वहीं, बदले मौसम का असर रुद्रप्रयाग जिले में भी दिखाई पड़ा। यहां बारिश के साथ केदार घाटी में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। केदारनाथ धाम में भी बर्फबारी की सूचना है। इसके अलावा उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री धाम में भी मौसम ने अपना रंग दिखाया। यहां भी बर्फबारी हुई, जिससे ठंड बढ़ गई। केदार घाटी के साथ ही बदरीनाथ धाम में भी बारिश के साथ बर्फबारी हुई, जिससे ठंड बढ़ गई।












More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश