देश के शीर्ष छह राज्यों में प्रदेश भाजपा ने बनाया स्थान, पदाधिकारी से लगाकर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अगुवाई में पूरे प्रदेश में चलाए गए भाजपा के सदस्यता अभियान में लक्ष्य से अधिक 20 लाख 17 हजार 397 सदस्य बनाकर देश के छह शीर्ष राज्यों में प्रदेश शामिल हो गया।
पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्राथमिक सदस्यता अभियान की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी। कहा, दो से 25 सितंबर तक संचालित प्रथम एवं 16 से 31 अक्तूबर तक के दूसरे चरण का अभियान पूरे प्रदेश में चलाया गया। बताया, राज्य संगठन को केंद्र द्वारा पूर्व निर्धारित 20 लाख सदस्यों के लक्ष्य को पार करते हुए अब तक 20 लाख 17 हज़ार 397 सदस्य बनाए जा चुके हैं।
बताया, राज्य के प्रथम गांव से लेकर महानगर तक, घरेलू से कामकाजी महिला तक, मजदूर से मालिक तक, किसान से सैनिक तक, गरीब से करोड़पति तक पार्टी ने सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी एवं सर्वग्राही सदस्यता अभियान पार्टी ने चलाया। इस अभियान में प्रदेश के नौ जिलों ने अपने सदस्यता अभियान के लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। जिनमें उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, पौड़ी, दून महानगर, हरिद्वार, चमोली, पिथौरागढ़, टिहरी एवं कोटद्वार हैं।
बताया, 10 ऐसी विधानसभाएं हैं, जहां लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिले कुल मतों से अधिक संख्या में सदस्य बनाए गए, जिसमें अल्मोड़ा, टिहरी, देहरादून कैंट, पुरोला, श्रीनगर, यमुनोत्री, गंगोत्री, हल्द्वानी, हरिद्वार और डीडीहाट हैं। कहा, विधानसभा क्षेत्र की दृष्टि से देखें तो 23 विस ऐसी हैं, जहां पार्टी ने सदस्यता के लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त किया है। वहीं 44 विस ने भी 50% से 100% के मध्य लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। शेष में 47% लक्ष्य हासिल किया है ।
कहा, अलग-अलग वर्ग में 10 हजार से अधिक सदस्य जोड़ने वालों में शीर्ष पर अल्पसंख्यक वर्ग से खतीब अहमद, अनुसूचित जाति से पार्टी उपाध्यक्ष देशराज कर्नवाल अन्य पिछड़ा वर्ग से मुनेश कुमार हैं। वहीं, राज्य में सर्वाधिक सदस्य जोड़ने वाले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक हैं, जिन्होंने 16,152 लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया है। राज्य में 11 सदस्य ऐसे हैं जिन्होंने 10 हजार से अधिक एवं 100 सदस्य ऐसे हैं, जिन्होंने पांच से 10 हजार सदस्य बनाए हैं।
कहा, खुशी की बात है कि 2024 लोस चुनाव के दौरान भाजपा को प्राप्त कुल मतों में से 74 फ़ीसदी मतदाताओं ने सदस्यता ग्रहण की है । सदस्यता अभियान में पार्टी को स्वीकार करने वालों में कुल 75 फ़ीसदी पुरुष, 24.85 फीसदी महिलाएं एवं 0.15 अन्य वर्ग शामिल हैं। जिसमें 63.8 फीसदी सामान्य वर्ग, 24.5 फीसदी अन्य पिछड़ा वर्ग, 8.7 अनुसूचित जाति और 3 प्रतिशत अल्पसंख्यक वर्ग के लोग शामिल हैं। 58 फीसदी युवा, 39 फीसदी मध्य वर्ग और तीन फीसदी वरिष्ठ नागरिकों ने विश्वास जताया है।
ये रहे मौजूद
सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक कुलदीप कुमार, सक्रिय सदस्यता अभियान प्रदेश संयोजक सुरेश भट्ट, सदस्य मुकेश कोली, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, विनोद सुयाल, राजेंद्र सिंह नेगी, मानिक निधि शर्मा, सुनीता विद्यार्थी आदि।
More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश