June 23, 2025

BebakDuniya

साथ सच का

लेखक गांव में अनुसंधान केंद्र का शुभारंभ

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। जिले के थानो स्थित लेखक गांव में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के 100वें जन्मदिन पर उनकी याद में बनाया गए नालंदा पुस्तकालय एवं अनुसंधान केंद्र का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रसाद शुक्ल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, टीवी पत्रकार रजत शर्मा व अन्य ने किया

राज्यपाल शिवप्रसाद शुक्ल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा कार्यक्रम में काफी लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। दावा है कि गांव में स्थापित किए गए नालंदा पुस्तकालय में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और देश दुनिया की करीब डेढ़ लाख पुस्तकों को रखा गया है। इस मौके पर आयोजक और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Loading

About The Author


Spread the love